आप मत किसे देते हो? | मैं मतदान क्यों करूं?, भारत मे मतदान, भारत मे भ्रष्टाचार, मतदान, Vote, Vote of India, Bharat me matdan, Bharat me bhrastachar..
आप मत (Vote) किसे देते हो? | मैं मतदान (Voting) क्यों करूं?
प्रश्न : आप मत किसे देते हो??? क्यों???
जवाब :
आप मत देते हो अपने ही बाप, काका, मामा, चाचा, ताया, भाई, बहन को। या तो आप मत देते हो अपने नात जात वाले को, या तो आप मत देते हो अपने मित्र, दोस्त को, या तो आप मत देते हो आपके सेठ साहूकार को, या तो मत देते हो आपके गांव वाले को, इसके अलावा आप किसी को भी मत देते नहीं हो। आपको कोई काम करने वाला ईमानदार व्यक्ति तो चाहिए नहीं!!! यही सब जात नात वाले चाहिए!!
प्रश्न : आप इसको मत क्यों देते हो???
जवाब :
आप इनको मत इसलिए देते हो कि आपको लगता है कि, यह हमको कहीं ना कहीं काम आएगा, मेरी नात जात वाला होगा तो हमारी सरकार होगी, तो हमारी ही सब पर हुकुमत चलेगी, हमको नौकरी लगवा देंगे, पैसा देंगे, या तो अच्छा आदमी है, कुछ अच्छा काम करेगा, हम कहीं झमेले में फंस जाएंगे तो निकालेगा।
अब आप सोचो आप इतने सारे.. वह किस किस की मदद करें???
क्या उस में से किसी ने भी जीतने के बाद आपकी कुछ भी मदद की?? अगर की तो कितनी की? कब तक की?
आप कभी भी उसको पूछते नहीं हो, कि भाई तुमने इतने वर्षों में क्या-क्या किया?, तुमने कौन से अच्छे काम कीये?, जरूरी काम कोई किए??, तुम को कितने पैसे मिले?, उसका क्या किया?, रस्ते बनवाए?, गटर बनवाई?, बगीचा बनवाया?, लाइटें लगवाई?, तालाब खुदवाये?, साफ सफाई की?, किसी का घर के आसपास की मुसकेलिया दूर की??, पानी की व्यवस्था की?
आप कुछ पूछते नहीं, वह कुछ भी बताता नहीं, फिर वापस आप वही आपके भाई, दोस्त, चाचा, ताया, को मतदान करते हो और सालों साल मूर्ख बनते हो। इससे किसी का भी कुछ भी भला नहीं होता।
आपको पता है? जब ऐसे लोग भ्रष्टाचार करते हैं और वह आप ही के भाई, बहन, चाचा, ताया, जात वाले होते हैं और इनी की वजह से आपको इस मतदान के बदले मैं महंगाई मिलती है, कर बढ़ता है, गरीबी बढ़ती हे, फिर आप ही चिल्लाते हो, “ सरकार कुछ करती नहीं “ आप ही तो सरकार लाए हो आप जानो।
आप इनके झूठे वादों में फस जाते हो, या तो समझते हुए भी नासमझ बनते हो, या तो कहते हो फिर किसको मत दे, या तो कोई अच्छे कार्यकर्ता को मत दो, या तो फिर किसी को भी मत ना दो। क्योंकि यह सब लोग अपना ही भला करते हैं, किसी से इनको कुछ लेना-देना नहीं है।
सरकार हम ही ने तो बनाई है।
कुछ हिंदू के नाम पर मत लेते हैं,
कुछ मुसलमान के नाम पर मत लेते हैं,
कुछ जात नात प्रांत के
नाम पर मत लेते हे,
कोई देश के नाम पर कभी मत नहीं लेता।
प्रश्न : मैं मतदान क्यों करूं???
जवाब :
मैं मतदान क्यों करूं....???
ताकि मेरे भारत देश में मुझे हिंदू धर्म पालने से रोका जाए और मुझे हिंदू होने के कारण किसी जगह से जबरदस्ती निकाला जाए..
मेरे ही देश के धर्मगुरुओं को, संतो को जो इस धर्म को जिंदा रखते हो, उनको अपमानित घोषित करके जेल में डाल के मरवाया जाए..
ताकि मेरे देश के गरीब भूख से व्याकुल है, ठंडी से ठिठुर रहे हो, ताप से तप रहे हो और इस देश के राजनेता खरबों रुपया बस खाली राजनीति में कुर्सी पाने के लिए पानी की तरह बहाते जाए..
ताकि मुझे अंग्रेजों की शिक्षा नीति से पढ़ा कर, अंग्रेजी सिखा कर, अंग्रेजों को महान बताकर, मेरे देश की संस्कृति को नीचा दिखाया जाए..
ताकि जब मुझसे कोई अन्याय करें और मैं न्यायालय में जाउ, जहां न्याय के लिए भी पैसे देकर वर्षों की अवधि के लिए मुझे ठोकरे खिलाई जाए, पर न्याय नहीं दिया जाए..
ताकि जब मैं या मेरा परिवार किसी बीमारी या अकस्मात के कारण परेशान हो, तो यह देश के डॉक्टर मुझे बड़ी-बड़ी फीस वसूल, मेरी आर्थिक स्थिति से ज्यादा का खर्च कर, अनचाही दवाइयां खिलाकर, मुझे शारीरिक मानसिक रूप से दबाया कुचला जाए..
ताकि जब मैं अपनी आत्मरक्षा के लिए आवाज उठाउ या हथियार उठाउ तो सत्ता और पैसों के दम वाले मुझे दबा के मेरी इज्जत से खिलवाड़ किये जाए..
ताकि मेरे देश में ही, मेरे देश की बहू बेटियां को, गुमराह कर फिल्मों में नंगा नचाया जाए और यही फिल्म देखकर हैवान दरिंदे उन बेगुनाह बहू बेटियों की इज्जत को सरेआम लूटा जाए..
ताकि मेरे ही चुने हुए वह राजनेता बड़ी-बड़ी दवाइयां, अनाज, कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक्स बेचने वाली कंपनियों को इस देश में बेचने की परवानगी दें, ताकि मेरे ही देश के छोटे-छोटे व्यापारियों की दुकानें बंद करवाने की साजिश रची जाए..
ताकि सर्वधर्म समभाव की पीपूडी बजाकर, इस देश के बाहर के समाचार चैनल वाले, हिंदू धर्म को आतंकवादी, हिंदुओं को नीचा दिखाए और अपने सस्ती प्रसिद्धि के लिए कुछ भी करें फिर भी उनको देशद्रोही करार ना दिया जाए..
ताकि मत के लिए हिंदू मुस्लिम के झगड़े करवाया जाए, राम मंदिर के प्रश्न का समाधान ना करा जाए, नात-जात खत्म करने की कोशिश भी ना की जाए, उंच-नीच पैदा करके हमेशा राजनीति खेली जाए..
ताकि गाय, भेंस, अनाज, औषधीय सब चीजों को हाइब्रिड बनाकर सत्वहीन किया जाए, ताकि भारत का नागरिक शक्ति हिन हो जाए और मर जाए ऐसी साजिश की जाए..
ताकि करोड़ों के खर्च से कुछ ऐसी चीजें बनाई जाए, जिसकी कोई जरूरत नहीं है, फिर उसी के नाम से वोट बटोरे जाए..
ताकि सेवा के नाम से इस देश में धर्म परिवर्तन किया जाए, और धर्म के नाम से कुछ लोगों की कुछ प्रमुख प्रवृत्तियों को खुलेआम दादागिरी को ना रोका जाए..
ताकि इस देश में बेगुनाह जानवर का कत्लेआम किया जाए और ऐसे क़त्ल खानों को छूट देकर इस देश में मांस के साथ मदिरा का भी प्रचार और छूट दी जाए..
ताकि तमाकू ना खाने के लिए दूरसंचार में करोड़ों रुपयों का विज्ञापन में खर्च किया जाए, लेकिन तमाकू बनाने वालों को बनाने के लिए कोई रोक न लगाई जाए, ताकि सरकार को पैसे की आवक बनी रहे और ऐसे ही कई भ्रष्टाचार किए जाए..
ताकि गंदगी हटाने के लिए करोड़ों रुपयों का खर्च किया जाए, लेकिन जो लोग इस देश में धर्म, जाति, राजनीति, भ्रष्टाचार की गंदगी करते हो उनको जानते हुए भी खुला छोड़ दिया जाए..
ताकि इस देश में सेवा करने के नाम पर राजनेता और सरकारी नौकर करोड़ों रुपयों का भ्रष्टाचार करें और उनसे कोई सच्चा पत्रकार या आम जनता हिसाब मांगे तो उनको जेल में डलवा कर मार दिया जाए..
ताकि हर साल राजनेता और सरकारी नौकरों की महंगाई भत्ता में हजारों रुपया बढ़ाया जाए और प्राइवेट नौकरी करने वाले को खुलेआम पूरा पगार ना देकर शोषित किया जाए..
ताकि मेरे देश के युवा पीढ़ी को फिल्मों के नाम पर, सोशियल मीडिया के नाम पर, आगे बढ़ने के नाम पर, गुमराह किया जाए, झूठी शिक्षा दी जाए, जबरन अंग्रेजी पढ़ाई जाए और उनको नपुंसक बनाया जाए..
‘ जागो ओर जगाओ न उल्लू बनो न बनाओ ‘
आशा हे आपको यह लेख पसंद आया होगा, तो कृपा करके इसे शेर जरूर करे और दूसरों को भी जगाने मे सहायक बने। धन्यवाद।
Tags : आप मत किसे देते हो?, मैं मतदान क्यों करूं?, भारत मे मतदान, भारत मे भ्रष्टाचार, मतदान, Vote, Vote of India, Bharat me matdan, Bharat me bhrastachar..
Tags : आप मत किसे देते हो?, मैं मतदान क्यों करूं?, भारत मे मतदान, भारत मे भ्रष्टाचार, मतदान, Vote, Vote of India, Bharat me matdan, Bharat me bhrastachar..

आपके संदेश के लिए धन्यवाद । मे इस समय कोई प्रतिक्रिया नहीं दे सकता। मे आपको जल्दी जवाब देने की कोशिश करूंगा । ConversionConversion EmoticonEmoticon